मेरठ। सत्य सनातन रक्षक दल द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेट टीम को भारत में मैच खेलने के लिए आमंत्रित करने के विरोध के संबंध में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी एव गृह मंत्री अमित शाह के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में अवगत कराते हुए बताया, बहुत कष्ट हो रहा है कि बांग्लादेश में लाखो हिंदुओं की हत्याएं वा बहन बेटियों के साथ बलात्कार हत्याएं जैसे जगन्य अपराध किए जा रहे है, जबकि भारत सरकार इनको रोकने में सक्षम नहीं रही है और बांग्लादेश के हत्यारों को हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए भारत में आमंत्रित किया गया है, जिससे सनातन धर्म में भारी रोष है और हो सकता है भाजपा सरकार को 2027/29 में उसकी कीमत चुकानी पड़े, बांग्लादेश को भारत में आमंत्रित करके भाजपा अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही है और हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही है।
प्रधानमंत्री व ग्रह मंत्री से अनुरोध किया कि बांग्लादेशी क्रिकेटरों को भारत से तत्काल विदा किया जाए। सनातन धर्म आपसे यही उपेक्षा करता है। विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में चहन सिंह बालियान राष्टीय अध्यक्ष, योगेंद्र सिंह योगी राष्टीय सचिव, जिलाध्यक्ष विक्की त्यागी, रविंद्र ध्यानी मिडिया प्रभारी, संदीप, आशीष, गोपाल, सचिन शर्मा, प्रिंस,आकाश त्यागी, अजय कुमार, आशीष शर्मा, मोनू त्यागी, मनोज ठाकुर महानगर अध्यक्ष, मनीष कश्यप, सुनील पंवार, चौधरी उदयवीर सिंह, डॉक्टर रूपचंद आदि भारी संख्या में सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment