Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 21, 2024

नीट यूजी आल इंडिया कोटा 2024 के द्वीतीय चक्र में प्रवेश हुए प्रारंभ

नित्य संदेश ब्यूरो 
ललितपुर। नीट यू जी एमबीबीएस (स्नातक) ऑन लाइन प्रवेश द्वितीय चक्र में आल इंडिया कोटा के 15% सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जो कि 27/09/24 तक संचालित रहेंगी। 

काउंसलिंग के नोडल अधिकारी डॉक्टर वीडी पाण्डेय ने बताया कि द्वितीय चक्र की प्रवेश प्रक्रिया आज से प्रारंभ कर दी गई है, जो कि 27 सितंबर तक चलती रहेंगी। आल इंडिया कोटा की सीटों के लिए छात्र छात्राओं का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रदेश के अन्य राजकीय मेडीकल कालेजों में किया जा रहा था। मेडीकल कॉलेज ललितपुर की सीटों में प्रवेश देने के लिए काउंसलिंग निर्बाध्य रुप से संचालित की जा रही है।

प्रधानाचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ललितपुर में एम बी बी एस के छात्र छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है द्वितीय चक्र के लिए आल इंडिया कोटा के 14 छात्रों को ललितपुर मेडिकल कालेज आवंटित किया गया है जिनका प्रवेश आज से प्रारंभ हो गया है। 

आज शनिवार को 03 नए छात्र छात्राओं को प्रवेशित किया गया, जिससे अब तक कुल 44 छात्र छात्राओं ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है। प्रवेश प्रक्रिया को निर्बाध एवं सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए चिकित्सा शिक्षकों की टीम को तैनात किया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here