नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अत बंदे फिल्म प्रोडक्शन ने अपने बॉलीवुड गीत इश्क की स्याही का तीसरा पोस्टर लॉन्च किया। जिसको लेकर अत बंदे फिल्म प्रोडक्शन के सभी सदस्य और इश्क की स्याही के गीत की पूरी टीम इस गीत का प्रमोशन पूरे जोदार तरीके से कर रही है।
इस गीत के बारे में डायरेक्टर राहुल पासी और शिवा सीड और मुख्य कलाकार मनीष सिंह मनि श्वेता सिंह श्रेया ने बताया, इस गीत को बनाने में पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। और इस गीत के रिलीजिंग का ऑडिएंस को बेसब्री से इंतज़ार है। सभी लोग इस गीत को बहुत प्यार देंगे। आशा करते हैं यह गीत बहुत बड़ा हिट गीत होगा। और जल्दी ही एक बहुत बड़े ओटीटी प्लेटफार्म के लिए एक वेबसीरीज़ का निर्माण होगा।जिसमें कुछ बड़े कलाकार भी देखने को मिलेंगे। और जल्दी ही इस वेबसीरिज की कास्टिंग पूरी होते ही इसकी शूटिंग प्रारंभ कर दी जाएगी।
No comments:
Post a Comment