Breaking

Your Ads Here

Monday, June 1, 2026

ज्योतिष वास्तु महोत्सव एवं देवज्ञ सम्मान समारोह, देशभर के विद्वानों ने की शिरकत

माँ भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकाण्ड शोध संस्थान का आयोजन 

नवीन मौर्य 

नित्य संदेश, इंदौर। 1 और 2 जून 2026 को इंदौर में बापट चौराहा स्थित आनंद मोहन माथुर सभागार में देशभर से विद्वान ज्योतिषाचार्यों, वास्तु विशेषज्ञों, कर्मकाण्डाचार्यों एवं आध्यात्मिक साधकों के सान्निध्य में दो दिवसीय “ज्योतिष वास्तु महोत्सव एवं देवज्ञ सम्मान समारोह” आयोजित किया गया। आयोजक मां भुवनेश्वरी ज्योतिष, वास्तु कर्मकांड शोध संस्थान के आचार्य डॉक्टर संतोष भार्गव ने बताया कि आयोजन के प्रखंडों में प्रथम दिवस 1 जून 2026 सोमवार प्रातः 9:00 से 10:30 श्री गणेश पूजन एवं ग्रह शांति पंजीयन माँ सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन एवं उद्घाटन समारोह के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।

सोमवार को प्रथम सत्र — कालचक्र विषय पर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्वानों द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। 


द्वितीय सत्र में — ग्रह-गोचर एवं वैश्विक भविष्य पर चर्चा हुई।


भोजन अवकाश के बाद तृतीय सत्र — आधुनिक संदर्भ में वेद विज्ञान की प्रासंगिकता एवं चर्चा सम्पन्न हुई।


चतुर्थ सत्र में — ज्योतिष का वैज्ञानिक आधार एवं आधुनिक युग में उसकी उपयोगिता पर आमंत्रित वक्ताओं द्वारा विचार रखे गए अंतिम पंचम सत्र में 

विचार-विमर्श एवं प्रश्नोत्तर, सांस्कृतिक भजन संध्या संत सम्मान, एवं भक्तिमय कार्यक्रम के साथ पहले दिन के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। प्रथम दिन पांच सत्र हुए,  जिसमें सैकडों विद्वानों ने शिरकत की एवं ज्योतिष के वास्तु कर्मकाण्ड शोध पर विशेष चर्चा हुई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here