नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सदर आर्य समाज के यजुर्वेद पारायण यज्ञ के कार्यक्रम के अंतर्गत सदर समाज द्वारा संचालित श्रद्धानंद शिशु विहार के बच्चों ने कवि विजय प्रेमी द्वारा रचित गीत बड़े सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। जिसके बोल थे
स्वामी दयानंद का सपना सच करके दिखाएंगे ,
यज्ञ योग के दर्पण जैसा भारत स्वच्छ बनाएंगे,
वंदे मातरम वंदे मातरम।
प्रेमी जी ने कहा,
अगर हम ऋषिवर के हृदय को छू लिया होता,
आचमन मान कर अश्कों को उनके पी लिया होता
कभी पाखंड ना होता, मेरे भारत की धरती पर,
अगर धरती के दिल को हमने अपना दिल दिया होता।।
No comments:
Post a Comment