नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर आज विकास भवन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 04:00 बजे प्रभारी अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 22 सितंबर 2026 को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जिसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव कार्यक्रम :
- अधिसूचना - 29 सितंबर (सोमवार)
- नामांकन की अंतिम तिथि - 06 अक्टूबर (मंगलवार)
- संवीक्षा - 07 अक्टूबर (बुधवार)
- नाम वापसी - 09 अक्टूबर (शुक्रवार)
- मतदान - 23 अक्टूबर (शुक्रवार), सुबह 08 से शाम 04 बजे तक
- मतगणना - 27 अक्टूबर (सोमवार)
रिटर्निंग ऑफिसर मंडलायुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी होंगे। सभी नामांकन प्रक्रिया आयुक्त न्यायालय, मेरठ में होगी।
जनपद में वोटर :
- स्नातक क्षेत्र - 31 केंद्र, 77 स्थल, 15509 मतदाता
- शिक्षक क्षेत्र - 30 केंद्र, 30 स्थल, 6678 मतदाता
पोलिंग पार्टी रवाना आईटीआई साकेत से होंगी और वापसी पर सामग्री सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मोदीपुरम में जमा होगी।
चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए 18 से अधिक व्यवस्थाओं के नोडल अधिकारी तैनात किए गए - कार्मिक व प्रशिक्षण के लिए सीडीओ, व्यय व MCMC के लिए एडीएम वित्त, परिवहन के लिए एडीएम नगर व एसपी ट्रैफिक, कानून-व्यवस्था के लिए एडीएम नगर/प्रशासन व एसपी सिटी/देहात, आचार संहिता के लिए एडीएम नगर व एमडीए, कंट्रोल रूम के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, मीडिया के लिए एडीएम न्यायिक, तथा टेंट, विद्युत, दिव्यांग, भोजन, पेयजल आदि के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी। डीएम ने सभी अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment