Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

जानलेवा हमले का वांछित एक नामजद गिरफ्तार



गुलाम मोहम्मद

नित्य संदेश, किठौर। शनिवार को किठौर पुलिस ने करीब डेढ़ माह पूर्व हुए जानलेवा हमले में नामजद फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी आरिफ पुत्र खलील द्वारा गत 23 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें ग्यारह लोगों को नामज़द किया गया था। पुलिस आठ आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शनिवार को एक नामजद अर्श उर्फ डब्बू पुत्र आरिफ नई बस्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयोग किया डंडा बबरामद करने का दावा किया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here