Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 1, 2026

आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में INTACH संस्था द्वारा बुजुर्गों का सम्मान



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (इंटैक) द्वारा बुजुर्गों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


दीप प्रज्वलन आर के भटनागर (सेवानिवृत्त आईएएस) कन्वीनर इंटैक, आनंद के जौहरी (सेवानिवृत्त गन्ना आयुक्त), सुरेश चंद गोविल और विजय भोला द्वारा किया गया। सबसे पहले आनंद जौहरी ने इंटैक संस्था का परिचय दिया। फिर सुरेश गोविल ने आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन के बारे में बताया। श्याम मोहन गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों के महत्व और समाज में उनकी उपयोगिता पर विचार रखे। ए के जौहरी और विजय भोला ने कविता पाठ किया।


इतिहासविद अनिल कुमार गांधी ने कहा कि वृद्धजन अपने अंदर कई वर्षों का अनुभव समेटे होते हैं, हमें इस अनुभव का लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर कवि सुमनेश सुमन ने भी वृद्धजनों के बीच कविता सुनाई। आर के भटनागर और संस्था के पदाधिकारियों ने आभा मानव मंदिर के सभी वृद्धजनों को माला पहनाकर, फूलों की वर्षा कर और तौलिया भेंट कर सम्मानित किया और अपने हाथों से भोजन कराया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक विजय भोला ने किया। इस अवसर पर एम एस जैन, के पी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here