नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गांधी जयंती के अवसर पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, ऊर्जा भवन परिसर में टेबल टेनिस और शतरंज तथा विक्टोरिया पार्क बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय बढ़ता है तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है। विभिन्न जनपदों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विजेता -
- टेबल टेनिस महिला - प्रथम कंचन कालिया, द्वितीय आयुषी। पुरुष - प्रथम नितिन, द्वितीय राजीव कुमार, तृतीय दिग्विजय सिंह।
- बैडमिंटन महिला - प्रथम शालू, द्वितीय आयुषी, तृतीय चंचल। ऑफिसर्स सिंगल - प्रथम राहुल शर्मा (अधीक्षण अभियंता), द्वितीय सोनू रस्तौगी, तृतीय सौरभ मंगला। डबल - प्रथम राहुल शर्मा और अंकित सिंह, द्वितीय सोनू रस्तौगी और जितेन्द्र वर्मा, तृतीय गणेश प्रजापति और अनुज वर्मा।
- शतरंज महिला - प्रथम प्रियंका गुप्ता, द्वितीय वंदना पाल, तृतीय श्वेता अग्रवाल। अधिकारी संवर्ग - प्रथम रजनीकांत मिश्र (मुख्य अभियंता), द्वितीय सचिन अग्रवाल, तृतीय शिवम शर्मा। कर्मचारी संवर्ग - प्रथम विवेक कुमार पालीवाल, द्वितीय सिक्कू कुमार सौरभ, तृतीय विवेक कुमार।
आयोजन में अलका तोमर (अर्जुन अवार्डी एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर), जतन सिंह, बिजेन्द्र सिंह, माँगेराम का विशेष योगदान रहा। संचालन दिलमणि थपलियाल ने किया। 02 अक्टूबर को ऊर्जा भवन परिसर में सुबह 8 बजे उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर निदेशक आशु कालिया (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन (वाणिज्य), एन के मिश्र (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोगर (वित्त), महाप्रबंधक अमित रोहिला, मुख्य अभियंता मो. सगीर, रजनीकांत मिश्र, सचिन अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता सोनू रस्तौगी, राहुल शर्मा, कंपनी सेक्रेटरी जितेश ग्रोवर, स्टाफ ऑफिसर सोनम सिंह मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment