नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को वाणिज्य विभाग की विभागीय परिषद के अंतर्गत "वर्तमान परिवेश के Gen-Z आंदोलन का भारतीय राजव्यवस्था पर प्रभाव" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ० वैभव शर्मा रहे। इसमें चित्रामणि यादव और स्वाति दीक्षित ने प्रथम, तान्या शर्मा और निशी शर्मा ने द्वितीय तथा केसर सिंह, सलोनी और वैशाली चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० डॉ० अंजू सिंह ने कहा कि Gen-Z 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ़ी है जो डिजिटल तकनीक से जुड़ी है और शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार, पारदर्शिता जैसे मुद्दों को लेकर जागरूक है। युवा देश के वर्तमान की सबसे बड़ी संभावना हैं। उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम में डॉ० आवेश कुमार, डॉ० प्रतिभा रानी यादव, डॉ० नेहा सिंह व डॉ० आकांक्षा का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment