Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 15, 2026

ऋण वितरण में लापरवाही पर भड़के डीएम, बैंक मैनेजरों पर FIR के निर्देश

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी डॉ० वी.के. सिंह ने युवा उद्यमी योजना, प्रोजेक्ट गंगा सहित शासन की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पात्र लाभार्थियों को ऋण देने में लापरवाही सामने आने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।


जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्रों को स्वरोजगार से जोड़ना है, इसमें विलंब गंभीर विषय है। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिए कि खराब प्रदर्शन वाले बैंकों को चिन्हित कर शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध FIR दर्ज कराई जाए। एसबीआई, पीएनबी सहित अन्य बैंकों का सीडी रेशियो 50 प्रतिशत से कम होने पर भी डीएम ने असंतोष जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। साथ ही उपायुक्त उद्योग की शिथिल कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ नूपुर गोयल, एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तोमर, एडीएम सिटी आदित्य प्रजापति, एलडीएम आर.के. खन्ना सहित अन्य अधिकारी व बैंकर्स मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here