नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाजपा जनपद मेरठ की संगठनात्मक बैठकें शुक्रवार को ग्रैंड ड्रीम रिजॉर्ट, कंकरखेड़ा में जिला अध्यक्ष हरवीर पाल के संयोजन में हुईं। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री व यूपी सह-प्रभारी राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी रहीं, साथ में सह-प्रभारी अनंत ओझा व क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर मौजूद रहे।
पहली बैठक पंचायत व निकाय प्रतिनिधियों के साथ हुई, जिसमें जिला पंचायत
अध्यक्ष गौरव चौधरी मौजूद रहे। नेताओं ने आगामी पंचायत व निकाय चुनाव को
महत्वपूर्ण बताते हुए आवास, हर घर जल, आयुष्मान व स्वच्छ भारत जैसी योजनाओं का
प्रचार कर जनता से संवाद बढ़ाने का आह्वान किया। दूसरी बैठक युवा मोर्चा की हुई, जिसमें सदस्यता अभियान, बूथ
सशक्तिकरण और युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। तीसरी बैठक महिला मोर्चा की हुई,
जिसमें लखपति दीदी, उज्ज्वला व महिला आरक्षण योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प
लिया गया। बैठकों में विवेक रस्तोगी, भारत भूषण गुप्ता, संजीव सिक्का सहित सभी
पदाधिकारी मौजूद रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment