Breaking

Your Ads Here

Friday, October 9, 2026

वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और सरयू स्ट्राइकर्स के बीच होगा फाइनल



- स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर 14 जोनल स्टेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मैच


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ और आईटीआई में चल रही स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर 14 जोनल स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और सरयू स्ट्राइकर्स की टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में खेले गए सेमीफाइनल मैच में दोनों टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।


पहले सेमीफाइनल मैच में बुंदेलखंड टाईगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें मानस ने 48, श्रेयांश ने 45, कबीर ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विवेक ने तीन, शिवा ने दो, अभय ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट यूपी हस्तिनापुर की टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से मनन ने 49, मन्नू ने 49, कबीर ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देवांश और मानस ने दो-दो विकेट लिए।


दूसरे सेमीफाइनल मैच में सरयू स्ट्राइकर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें देश शर्मा ने 42, शहज ने 41, नकुल ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक ने दो, आईश ने दो, असकान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रज केसरिया की टीम 17.3 ओवर में 156 रन ही बना सकी और 5 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से असकान ने 40, अनिक ने 39, सार्थक ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में कबीर ने 4, नकुल ने 3, देव शर्मा ने 2 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि फाइनल मैच के दौरान चारों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here