Breaking

Your Ads Here

Friday, October 9, 2026

RE-2 पर आज फिर रिमूवल कार्रवाई...सड़क निर्माण में बाधक शेष 130 बाधक निर्माण हटाने निगम और जिला प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। इंदौर के महत्वपूर्ण मास्टर प्लान सड़क के अंतर्गत भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक निर्माणाधीन RE-2 निर्माण में शिवनगर, शिव दर्शन नगर मे 130 से अधिक बाधक निर्माण पर रिमूवल कार्रवाई हुई।


बंगाली चौराहा से पीपल्याहाना के बीच RE-2 रोड (रिंग रोड ईस्ट-2) के अधूरे हिस्से का निर्माण पूरा कराने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने एक बार फिर रिमूवल कार्रवाई शुरू कर दी है।


गुरुवार सुबह से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम सड़क निर्माण में बाधक मकानों को हटाने में जुटी है।कार्रवाई के दौरान शेष 130 बाधक मकानों को तोड़ा जा रहा है। फिल्हाल मौके पर कार्रवाई जारी है।


रिमूव्हल कार्रवाई के दौरान आयुक्त  क्षितिज सिंघल मौके पर पहुंचकर रिमूवल कार्रवाई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर आयुक्त  आकाश सिंह, प्रखर सिंह, अभय राजनगांवकर, एसडीएम  घनश्याम धनगर, भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक, सहायक रिमूव्हल अधिकारी  बबलू कल्याणे बड़ी संख्या में निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम उपस्थित।


पिछले दिनों कार्रवाई के दौरान पथराव की घटना को देखते हुए इस बार सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।


पहले भी हटाए गए थे बाधक मकान... 

RE-2 रोड निर्माण के लिए प्रशासन और नगर निगम की टीम पहले भी बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई कर चुकी है। बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर क्षेत्र में रहने वाले कई परिवारों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। अब सड़क के शेष हिस्से को निर्माण के लिएखाली कराने के बद्देश्य से बचे हुए बाधक मकानों को हटाया जा रहा है।


4.25 किमी लंबी सड़क, करीब एक किमी हिस्सा अधूरा

RE-2 रोड की कुल लंबाई 4.25 किलोमीटर और चौड़ाई 45 मीटर है। परियोजना के तहत करीब 3.20 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि लगभग एक किलोमीटर हिस्सा बाधक निर्माण के कारण लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इस परियोजना पर अब तक करीब 55 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। शेष हिस्से का निर्माण पूरा होने से सड़क का उपयोग शुरू करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

शिव नगर और शिव दर्शन नगर के परिवारों का होना है व्यवस्थापन

प्रशासन से पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार, शिव नगर के 80 मकानों में 117 परिवार और शिव दर्शन नगर के 55 मकानों में 72 परिवार निवासरत हैं। इन परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नीलगिरि परिसर में व्यवस्थापन किया जाना है। वहीं, पिपल्याहाना-बिचौली कांकड़ क्षेत्र के कई परिवारों को पहले ही आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं।


सड़क बनने से मिलेगी वैकल्पिक कनेक्टिविटी

RE-2 रोड का अधूरा हिस्सा पूरा होने से भूरी टेकरी, पीपल्याहाना, बंगाली चौराहा और नायता मुंडला आरटीओ क्षेत्र के बीच वैकल्पिक कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। सड़क तैयार होने के बाद लोगों को आवागमन के लिएएक अतिरिक्त मार्ग के लिए एक अतिरिक्त मार्ग मिलेगा। इससे प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने और शहर की कनेक्टिविटी मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here