Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

गंगमध्य नहर के पास मिला विशाल मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम नीमका में बड़ी गंगमध्य नहर के पुल के पास एक विशाल मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर किनारे मगरमच्छ के दिखाई देते ही लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। वनरक्षक संजेश राठी, क्षेत्र सहायक ओमप्रकाश, अर्जुन सहित वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सी से जकड़कर सुरक्षित पकड़ लिया।बाद में वन विभाग द्वारा मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित गंगा नदी में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई से कोई बड़ी अनहोनी टल गई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here