नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री एवं वितरण किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इस कारण क्षेत्र के युवाओं एवं आम नागरिकों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा परिवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रवासी एकत्रित होकर एसपी ऑफिस ज्ञापन देने पहुंचे
अनेक प्रकार के नशे एवं वितरण के संबंध में गंभीरता से जांच कराकर, जिन स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, वहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त एवं निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके।
महिलाओ और बच्चियों के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते है और स्कूल जाने में बच्चियां डरती है। क्षेत्र की जनता की सुरक्षा एवं युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करें।

No comments:
Post a Comment