रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। के.वी. पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 2 अक्टूबर के उपलक्ष्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरमैन कमलेश कुमारी व डायरेक्टर असीम गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया l इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, उनके आदर्शों, त्याग, सादगी एवं देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता एवं प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत और लाल बहादुर शास्त्री के ईमानदारी, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी हमारे जीवन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं महान विभूतियों के आदर्शों को

No comments:
Post a Comment