Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

डॉ. रवीना टैगोर ने राजनीति विज्ञान में पीएचडी की

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोधार्थी डॉ. रवीना टैगोर को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) नई दिल्ली की प्रतिष्ठित पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप प्राप्त हुई है। उन्हें यह फेलोशिप “योगक्षेम की भारतीय बौद्धिक अवधारणा की समकालीन प्रशासनिक प्रासंगिकता : सुशासन के परिप्रेक्ष्य में एक अध्ययन” विषय पर शोध के लिए प्रदान की गई है।


इस शोध में भारतीय बौद्धिक परंपरा में निहित ‘योगक्षेम’ की अवधारणा का अध्ययन करते हुए समकालीन प्रशासन और सुशासन के संदर्भ में उसकी प्रासंगिकता का विश्लेषण किया जाएगा। शोध के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल विचारों और वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था के बीच संबंधों को समझने का प्रयास किया जाएगा तथा जनकल्याण, उत्तरदायित्व और सुशासन के संदर्भ में योगक्षेम की भूमिका को रेखांकित किया जाएगा। रवीना टैगोर के शोध निर्देशक इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. कृष्ण कांत शर्मा हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने रवीना एवं उनके शोध निर्देशक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल शोध भविष्य की कामना की है। डॉo रवीना टैगोर ने राजनीति विज्ञान में  पीएचडी की है |

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here