नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। IMA हॉल में संयुक्त व्यापार संघ की सभा में सैकड़ों व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन महामंत्री दलजीत सिंह ने किया।
अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक दल हो या व्यापारी संगठन, आपदा में अवसर ढूंढ रहे हैं। कानूनी लड़ाई कानून के तरीके से लड़ी जाएगी, जरूरत पड़ी तो जनप्रतिनिधियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी होगा। पवन मित्तल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
संरक्षक अरुण वशिष्ठ ने कहा कि बंद करना समस्या का समाधान नहीं, जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाना होगा। पूर्व पार्षद सतीश गर्ग ने कहा कि 60% सांसदों को एकजुट होकर लोकसभा में नया अध्यादेश लाना होगा। दलजीत सिंह ने कहा कि एकजुटता के बिना समाधान संभव नहीं, सरकार को तत्काल अध्यादेश लाना चाहिए।
नीलकमल रस्तोगी ने कहा कि आरटीआई एक्टिविस्ट से मिलकर बात करनी चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। नरेंद्र गोयल ने कहा कि जब लैंड यूज कमर्शियल नहीं है तो हाउस टैक्स और बिजली के बिल कमर्शियल क्यों लिए जाते हैं।
संजीव पुण्डीर ने कहा कि सरकार के सामने मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी। पम्मी (जागृति विहार) ने कहा कि 661/6 के तोड़फोड़ के बाद अनेक व्यापारी मृत्यु को प्राप्त हो गए। संयोजक नीरज त्यागी ने सुप्रीम कोर्ट जाने का सवाल उठाया।
सभा में रजनीश कौशल, रंजन, अंकुर गोयल, अमनप्रीत सिंह, दिनेश मंडी, नरेंद्र गोयल, प्रेमचंद सैनी, भोला गुप्ता, राहुल गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अमित शर्मा, मनोज शर्मा, ललित गुप्ता, सुधांशु, अशोक रस्तोगी, संदीप रेवाड़ी, राजीव गोयल, प्रदीप शर्मा, आलोक रस्तोगी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment