Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

जिमखाना मैदान में रामलीला मंचन: शबरी मिलन और राम-हनुमान मिलन ने किया भावविभोर


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सनातन धर्म रक्षिणी सभा पंजीकृत मेरठ शहर के तत्वावधान में रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर द्वारा बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में रामलीला का मंचन किया गया। शुक्रवार को राम विलाप, जटायु शरणागति, शबरी मिलन, राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध और सीता खोज का मंचन हुआ।

मुख्य उद्घाटनकर्ता अरविंद मारवाड़ी रहे। मुख्य पूजनकर्ता देवेंद्र कंसल, अनवेश गर्ग, राजन गर्ग, अमित गर्ग, राजीव मित्तल और अनुभव अग्रवाल रहे। प्रसाद सेवा अनिल अग्रवाल ने की। पूजा अर्चना के बाद लीला मंचन प्रारंभ हुआ।

शबरी मिलन प्रसंग में वृद्धा शबरी के चरणों में राम पहुंचे। शबरी ने श्रद्धा से अपने झूठे बेर प्रभु को अर्पित किए, जिन्हें राम ने आनंदपूर्वक स्वीकार किया। ब्राह्मण रूप में हनुमान के चरणों में गिरते ही स्थल पर भावुकता छा गई। राम ने हनुमान को गले लगाते हुए कहा कि तुम मुझे लक्ष्मण से भी दूने प्रिय हो।
राम और सुग्रीव की मित्रता पर दर्शकों ने तालियां बजाईं और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। सुग्रीव-बाली युद्ध में राम के बाण से बाली के वध पर मैदान में सन्नाटा छा गया, फिर राम की जय-जयकार गूंज उठी। सीता खोज के दृश्य ने भक्तों में आशा जगाई।

अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि 17 अक्टूबर को हनुमान का लंका प्रवेश, हनुमान-विभीषण मिलन, सीता-हनुमान संवाद, वाटिका उजाड़ना, अक्षय कुमार वध, रावण-हनुमान संवाद और लंका दहन का मंचन होगा।

इस अवसर पर महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल बबलू, डॉ. आलोक गुप्ता, राकेश गर्ग, रोहताश प्रजापति, राकेश शर्मा, विपुल सिंघल, मयंक अग्रवाल सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here