नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय डाक विभाग मेरठ सिटी द्वारा जमीयत उलेमा-ए-हिंद और अखिल भारतीय कौमी एकता सद्भावना समिति के सहयोग से पिलोखरी रोड स्थित क्रेडिल पब्लिक स्कूल में विशेष आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरदार सरबजीत सिंह कपूर, सदस्य पोस्ट फोरम सलाहकार समिति ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद यूपी और कौमी एकता समिति के अध्यक्ष काजी जैनुर राशिदीन, सचिव अमित अग्रवाल, अख्तर आलम, हाजी शीराज रहमान आदि ने मुख्य अतिथि को शील्ड देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सरबजीत सिंह कपूर ने डाक विभाग की योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटीजन के लिए 8.2% ब्याज दर वाली योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। कैंप में नए आधार बनवाने, अपडेट और करेक्शन की सुविधा दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ लिया। यह विशेष कैंप तीन दिन तक चलेगा।

No comments:
Post a Comment