Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 7, 2026

प्रदर्शन कर आप ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आम आदमी पार्टी ने एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में कथित धांधली और वोट चोरी के आरोप में जोरदार प्रदर्शन किया।


प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क पर प्रदर्शन के बाद नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया। वहां प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो" और "लोकतंत्र के तीन गद्दार - मोदी, शाह, ज्ञानेश कुमार" जैसे नारे लगाए। अंकुश चौधरी ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण - एसआईआर की आड़ में लाखों वैध मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। यह जनादेश की चोरी है। निष्पक्ष चुनाव की जिम्मेदारी वाले चुनाव आयोग पर ही सवाल उठ रहे हैं।


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन में भरत लाल यादव, भूपेंद्र चौधरी, हेम कुमार, वैभव मलिक, अतुल नागर, संजय जोशी, रंजना तिवारी, मनोज शर्मा, रियाज मलिक, सलीम मंसूरी, दया सिंह, साइबा परवीन, हाजी यूनुस सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here