नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। घुमंतू जाति के लोगों के जाति प्रमाण पत्र, आधार-वोटर कार्ड, शौचालय और बिजली-पानी की मांग को लेकर शिवसेना यूबीटी ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रमुख संदीप गर्ग और झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ महानगर
अध्यक्ष रजत सिंह ने किया। शिवसेना के पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने
कहा कि गढ़ रोड पर भाग्यश्री अस्पताल, रंगोली मंडप के पास नाले किनारे और तेजगढ़ी
पर सैकड़ों परिवार दशकों से झुग्गियों में रह रहे हैं। उनके पास बिजली-पानी और
शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे महिला-पुरुष खुले में शौच को मजबूर हैं। उन्होंने
कहा कि अधिकांश परिवारों के पास जाति प्रमाण पत्र, आधार और वोटर कार्ड भी नहीं है,
जिससे वे सरकारी योजनाओं और शिक्षा से वंचित हैं। यह लोकतांत्रिक देश के लिए
शर्मनाक है।
शिवसेना ने मांग की कि इन बस्तियों में कैंप लगाकर तत्काल प्रमाण पत्र और
कार्ड बनाए जाएं और शौचालय-पानी की व्यवस्था की जाए, अन्यथा शिवसेना झुग्गी
वासियों के साथ जन आंदोलन को बाध्य होगी। प्रदर्शन में अवनीश आर्य, प्रदीप
सक्सेना, आकाश कन्नौजिया, मुकेश शर्मा, पवन पार्चा, यासीन खान, दिनेश सिंघल, शौकत
सलमानी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक और झुग्गी-झोपड़ी वासी शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment