-बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट ने पत्नी रविता और उसके
प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दिया है। बुधवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने माना कि
दोनों ने मिलकर हत्या की थी। सजा पर फैसला 16 अक्टूबर को सुनाया जाएगा।
घटना के 538 दिन बाद 16 तारीखों में 12 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद यह
फैसला आया है। फैसले के दौरान रविता मुंह बांधकर कोर्ट पहुंची। उसे नीले ड्रम
हत्याकांड की आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार करने वाली महिला दरोगा अनु कॉलिस कोर्ट
लेकर पहुंची थीं। गौरतलब है कि अमित कश्यप अकबरपुर सादात गांव का रहने वाला था।
अमरदीप उसके साथ टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करता था और घर आता-जाता था। इसी दौरान
अमरदीप और रविता के बीच संबंध हो गए। आरोप है कि 17 अप्रैल 2025 की रात रविता ने
सोते वक्त अमित का गला घोंटा और प्रेमी अमरदीप को बुलाकर बिस्तर पर सांप छोड़कर 10
बार डसवाया। सुबह परिजनों ने सांप के निशान देखकर इसे सर्पदंश समझा और सपेरे को
बुलाकर सांप पकड़वाया।
पीएम रिपोर्ट में हुआ था खुलासा
पांच दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत दम घुटने से हुई है,
सर्पदंश से नहीं। जांच में यह भी सामने आया कि खरीदा गया वाइपर सांप जहरीला नहीं
था और उसके दांत भी नहीं थे। पुलिस ने शक के आधार पर रविता को हिरासत में लिया तो
दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया, तभी से रविता मेरठ जेल में बंद है, जबकि अमरदीप
जमानत पर बाहर है।
जेल में क्या कर
रही हत्यारिन पत्नियां
जिला जेल में पति
की हत्या करने के आरोप में 5 पत्नियां बंद हैं। किसी ने पति को सांप से डसवाकर मार
डाला, तो किसी ने हत्या करके नीले ड्रम में भर दिया। सभी ने प्रेमी के साथ घर
बसाने की चाहत में पति की हत्या की। कोई जेल में घास छील रही, तो कोई झाड़ू-पोछा
लगा रही। खाना बनाने का भी काम मिला है। सिलाई की भी जिम्मेदारी दी गई है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment