Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 10, 2026

शामली में एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर का भ्रमण, थाना कोतवाली का किया निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो 
शामली। अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद शामली का भ्रमण किया गया।

सर्वप्रथम जनपद शामली पुलिस लाइन में एसपी शामली एवं एडिशनल एसपी शामली द्वारा एडीजी जोन मेरठ का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर द्वारा एसपी शामली व एडिशनल एसपी शामली के साथ थाना कोतवाली शामली का भ्रमण किया गया। थाना परिसर में गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई। 

महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया एवं थाना कोतवाली के सीसीटीवी कंट्रोल रूम, मालखाना, थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र तथा साइबर सेल का गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here