नित्य संदेश, इंदौर। "आत्मनिर्भर शिक्षक सन्दर्भ समूह द्वारा विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर आज शिक्षकों के अधिकार और कर्तव्य पर केंद्रित शिक्षक संसद का आयोजन किया गया।
"आत्मनिर्भर शिक्षक संदर्भ समूह, भोपाल" द्वारा जो शिक्षकों का रचनात्मक मैत्री समूह है, का जिला स्तर पर आयोजन दादा मोघे भवन बाल निकेतन स्कूल, पागनीसपागा, इंदौर में आज दिनांक 4 अक्टूबर 2026 [ रविवार] को शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सफल हुआ। जिसमें शिक्षकों के कर्तव्य और अधिकार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया था।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट इंदौर श्री अनिलजी त्रिवेदी द्वारा की गई। मुख्य वक्ता श्री दामोदरजी जैन संस्थापक शिक्षक संदर्भ समूह भोपाल थे। अन्य अतिथियों में श्री कमलेश जी अग्रवाल भी उपस्थित थे। मात्र शक्तियों में श्रीमती सपनासिंह भदोरिया प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,देवास एवं श्रीमती सुलेखा लालगे प्राचार्य शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल बेटमा उपस्थित थे।
सर्वप्रथम अतिथियों का परिचय जिला समन्वयक श्रीमती शीला बड़ोदिया एवं सह समन्वयक श्रीमती कमलेश यदुवंशी द्वारा दिया गया। अन्य अतिथियों का परिचय शिक्षक रमेशचंद्र सोलंकी द्वारा दिया गया। सर्वप्रथम मंच पर विराजमान अतिथियों द्वारा मां सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मां सरस्वतीदेवी की वंदना श्रीमती वर्षा सेन मैडम एवं उनके सहयोगी द्वारा की गई। मंच पर आसीन अतिथियो द्वारा मां सरस्वती एवं गिजू भाई,एवं श्री काशीनाथजी त्रिवेदी जी के बारे में विस्तार मे जानकारी दी गई। अतिथियों का स्वागत कार्यकारिणी एवं पदाधिकारीयो द्वारा पुष्पमाला एवं केसरिया दुपट्टा पहना कर किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में अतिथियों द्वारा आत्मनिर्भर शिक्षक संदर्भ समूह एवं शिक्षकों के रचनात्मक मित्र समूह के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
शिक्षकों के अधिकार एवं कर्त्तव्यों की जानकारी विस्तार से बताई गई। कार्यक्रम में प्रगति प्रजापति खरगोन,आशीष ढांडे हरदा,श्रीमती शशिकला थूलेकर, श्रीमति शानू पंवार, श्री यूनुस खान, श्रीमती लता पिपलोदिया, श्रीमती वर्षा सेन, श्रीमती रानी चिड़ार, श्रीमती रेखा कोठरिया, श्री ओंकार लाल वर्मा, श्रीमती सुनीता वास्केल, श्री जीवन विश्वकर्मा, श्री मुकेश वास्केल, श्री विक्रम पवार, श्री सत्यनारायण कश्यप, डॉ. सरोज बरगल, आरुषि बड़ोदिया, शैलेंद्र दुबे, शाहिद गुलरेज खान, श्रीमती प्राची पांडे, श्रीमती क्षमा शर्मा, श्रीमती कमलेश यदुवंशी, डॉक्टर गोसिया सहित अनेक शिक्षक गण उपस्थित थे।
अंत में पधारे हुए सभी अतिथियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था श्री महेंद्रजी ठाकरिया एवं रेखा कटारिया मैडम के सहयोग से संपन्न की गई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला समन्वयक श्रीमती शीला बडोदिया द्वारा किया गया।




No comments:
Post a Comment