नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग ने किया।
बैठक में लोहिया नगर केंची कलस्टर में पुलिस चौकी स्थापना पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा चिन्हित भूमि पर पुलिस विभाग, एमडीए और औद्योगिक संगठन के समन्वय से शीघ्र चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए।
मेवला फ्लाईओवर की सड़क मरम्मत पूर्ण होने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने नाला निर्माण कार्य शीघ्र कराने को कहा। स्पोर्ट्स एनक्लेव में प्रकाश व्यवस्था के लिए 500 मीटर तार उपलब्ध कराने हेतु मुख्य अभियंता नगर निगम को निर्देशित किया गया। साथ ही आईआईए से लाइटें लेकर स्ट्रीट लाइटें शीघ्र लगाने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए।
गगोल रोड इंडस्ट्रियल एरिया में नया 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए ग्राम काशी के खसरा संख्या 496 में 1500 वर्ग मीटर भूमि पर सहमति बनी। जिलाधिकारी ने 15 दिनों में भूमि चिन्हांकन के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, सचिव एमडीए, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता नगर निगम, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा तथा औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment