Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 1, 2026

पीवीवीएनएल में गांधी जयंती पर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 01 से 02 अक्टूबर 2026 तक दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, ऊर्जा भवन के मुख्य परिसर में किया जा रहा है। इसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आई.ए.एस.) ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के अवसर पर टेबल टेनिस और शतरंज के मैच खेले गए। प्रबंध निदेशक ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक तकनीकी एन.के. मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, महाप्रबंधक लेखा अमित रोहिला, मुख्य अभियंता मोहम्मद सगीर, मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्र, स्पोर्ट्स ऑफिसर अल्का तोमर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here