Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 15, 2026

भाजपा को झटका: पूर्व राज्य मंत्री योगेंद्र जाटव और विनय कुराली सपा में शामिल

नित्य संदेश ब्यूरो 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी को मेरठ में बड़ी राजनीतिक सफलता मिली है। मेरठ जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री और बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र जाटव ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

योगेंद्र जाटव के साथ 2007 में शहर विधानसभा से प्रत्याशी रहे विनय कुराली ने भी भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि योगेंद्र जाटव और विनय कुराली के आने से मेरठ में पार्टी और मजबूत होगी।

जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने कहा कि दोनों नेताओं के शामिल होने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here