Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 1, 2026

बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, किनौनी यूनिट में श्रम कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा। श्रम कल्याण विभाग के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, किनौनी यूनिट में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेरठ के डिप्टी लेबर कमिश्नर के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें यूनिट के लगभग 150 कर्मचारियों ने भाग लिया।  शिविर में मेरठ के प्रसिद्ध श्वसन तंत्र एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आयुष जैन एमबीबीएस. एमडी. डीएम (पल्मनोलॉजिस्ट) द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से जांच कर उचित परामर्श दिया गया।


शिविर के दौरान कर्मचारियों को श्रम कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध लाभों एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही कर्मचारियों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं एवं उचित मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग की ओर से श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री रघुवीर एवं श्री सुनील कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कर्मचारियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी तथा पात्र कर्मचारियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ श्रम कल्याण विभाग की योजनाओं एवं कल्याणकारी सुविधाओं से जोड़ना था।


बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, किनौनी यूनिट द्वारा श्रम कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य, कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। शिविर में चीनी मिल के इकाई प्रमुख के पी सिंह ने सभी कर्मचारियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर चीनी मिल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पंकज पंवार, महाप्रबंधक (गन्ना) जयवीर सिंह, लेखा प्रमुख संजीव शर्मा, राजीव चौधरी, मनीष दहिया, अदिश तोमर, आदर्श राठी, कौशिक मंडल, नवीन डोगरा, त्रिपुरारी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here