नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत "मेरे सपनों का भारत" विषय पर जनपद स्तरीय ड्राइंग/पेंटिंग, पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता और नवप्रवर्तन विज्ञान प्रदर्शनी-2026 का आयोजन देवनागरी इंटर कॉलेज, मेरठ में किया गया। प्रातः 8 बजे से शुरू हुई प्रतियोगिताओं में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक गौरी दत्त शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण गोविल ने की। राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई, विधायक अमित अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज और अश्विनी त्यागी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अमित गर्ग सहित अन्य अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल और प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में सजीव कुमार शर्मा, अश्वनी कुमार शर्मा, आशुतोष और अनिल कुमार शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
परिणाम -
प्रथम पुरस्कार (8,000 रुपये) - जिया कुरैशी, सरधना
द्वितीय पुरस्कार (5,000 रुपये) - विक्की, बहरामपुर
तृतीय पुरस्कार - प्रतीका, अतराड़ा और अरसी, किठौर
सांत्वना पुरस्कार - अक्शा व खुशी (पिपलीखेड़ा), सायमा (किठौर) और आदर्श (मेहरमति)
विद्यार्थियों ने पोस्टर में "मेरे सपनों का भारत" और "विकसित भारत-2047" विषय पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। भाषण प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी में वैज्ञानिक मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, वैज्ञानिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं।



No comments:
Post a Comment