नित्य संदेश ब्यूरो
गंगानगर (मेरठ)। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत क्षेत्राधिकारी सदर देहात सुधीर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह व पुलिस बल के साथ थाना गंगानगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
मार्च के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 181 व 1930 की जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और प्रभावी गश्त के निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment