प्रमोद कुमार तेवतिया
नित्य संदेश, मेरठ। पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ की महत्वपूर्ण बैठक शास्त्री नगर में संपन्न हुई। संस्था के तत्वावधान में 19वां जाट युवक-युवती परिचय सम्मेलन एक नवंबर को जाट भवन जनकपुरी के प्रांगण में आयोजित होगा।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि यह सम्मेलन उत्तर भारत
के जाट परिवारों को आपस में जोड़ने और वैवाहिक रिश्ते तय करने का बड़ा मंच है। हर
साल इस सम्मेलन से सैकड़ों परिवार लाभान्वित होते हैं और आपसी प्रेम व भाईचारा
मजबूत होता है। संस्था के प्रवक्ता सुशील ढाका ने बताया कि सम्मेलन के लिए ऑनलाइन
पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। पंजीकरण कराने वाले अभिभावकों को सभी बायोडाटा की
विवरण पुस्तिका (बुकलेट) दी जाएगी। बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment