Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 6, 2026

डीएम और एसएसपी ने किया नामांकन स्थल का निरीक्षण

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एमएलसी नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मंगलवार को ऑब्जर्वर, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नामांकन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास और यातायात व्यवस्था सहित नामांकन को लेकर की गई तैयारियों का अवलोकन किया गया। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here