नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना मेडिकल में दर्ज मुकदमा संख्या 455/25 के वादी ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में धमकाने और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है। आरोप है कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित ने घर के बाहर पलायन का पोस्टर लगा दिया है।
तहरीर के अनुसार, राजीव कुमार वर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी अशोक नगर,
यूनिवर्सिटी रोड, जेलचुंगी ने बताया कि वह 25 सितंबर 2026 को मुकदमे से संबंधित
कागजात निकलवाने के लिए गौरव त्यागी के साथ जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय गया था।
आरोप है कि वहां मुख्य अभियुक्त अमन कुच्छल दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ आ गया
और गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर अमन कुच्छल ने कहा कि
यदि दोबारा यहां दिखाई दिए तो अंजाम भुगतना होगा और मुकदमे की पैरवी न करने की
धमकी दी। अधिवक्ता के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित
ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस ने
तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
ये कहना है एसएचओ का
इस संबंध में सिविल लाइन इंस्पेक्टर अरुण भाटी का कहना है कि तहरीर के आधार पर
मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए है। मामले में निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की
जाएगी।

No comments:
Post a Comment