नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शासन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, ग्राम खेड़ा बलरामपुर (कृष्णा सैनिक पब्लिक स्कूल) परतापुर रोड में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया रहे। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को वस्त्र, फल और मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, वरिष्ठ नागरिक नीति और उनके अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन 'एल्डर लाइन' 14567 सेवा शुरू की गई है। वृद्धाश्रम में प्रति संवासी के लिए निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, औषधि, मनोरंजन और पर्सनल केयर की सुविधा दी जा रही है। 60 वर्ष से अधिक के जो वरिष्ठ नागरिक वृद्धाश्रम में रहना चाहते हैं, वे निःशुल्क रह सकते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान खेड़ा बलरामपुर, वृद्धाश्रम समिति सदस्य ए के कौशिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ के प्रतिनिधि नासिर अहमद (डीसीएलएडीसी), वृद्धाश्रम प्रबंधक संतोष कुमार और समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक सोनू कुमार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment