नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को ग्रैंड ऑरा बैंक्वेट में विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल द्वारा नशामुक्त भारत जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता के रूप में बिग बॉस के नैरेटर एवं मोटिवेशनल स्पीकर विजय विक्रम सिंह ने छात्रों से सीधा संवाद किया और उन्हें नशे से दूर रहकर लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास और अनुशासन का मंत्र दिया। छात्रों ने उनसे सफलता, असफलता और आत्मविश्वास को लेकर सवाल भी पूछे। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं, उन्हें नशे से दूर रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सुखविंदर सोम, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कमल दत्त शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर कुशवाह, अंकित सिंघल, मेरठ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अलका श्रीवास्तव और डीएवी इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सुनीता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment