नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के प्रांगण में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया।
प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप, शिक्षिका वर्ग, ऑफिस स्टाफ और सहायक वर्ग ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। इसी क्रम में महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर-रेंजर इकाई ने युवा फॉर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं नागरिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता रैली निकाली।
छात्रा कु. स्नेहा गोस्वामी, बीए द्वितीय वर्ष एवं कु. तनु, बीए तृतीय वर्ष ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, अमूल्य योगदान व वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए भाषण प्रस्तुत किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने गांधी के प्रिय भजन "हे राम-हे राम" एवं "रघुपति राघव राजा राम" सुमधुर रूप में प्रस्तुत किए।
अंत में प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी से सत्य, अहिंसा, सादगी और दृढ़ संकल्प तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से सादा जीवन-उच्च विचार की प्रेरणा लेनी चाहिए। ये महापुरुष ईमानदारी और सादगी के प्रतीक हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। मंच संचालन सहायक आचार्य संस्कृत विभाग सुश्री सिद्धि गुप्ता ने किया, जबकि कार्यक्रम का आयोजन मुख्य नियंता प्रो. विनीता गुप्ता व डीन डॉ. राखी त्यागी ने किया।
No comments:
Post a Comment