नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइंस मेरठ में ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ध्वजारोहण कर सलामी दी तथा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल वितरित किए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को संबोधित किया तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment