Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 1, 2026

फ़ील्डमार्शल ने सिंगल सिलेंडर डीजल इंजन लॉन्च किए



नित्य संदेश ब्यूरो

नोएडा। 'मेक-इन-इंडिया' को आगे बढ़ाते हुए, राजकोट स्थित फील्डमार्शल पी.एम. डीज़ल्स प्राइवेट लिमिटेड, मेक-इन-इंडिया को बढ़ावा देने वाली राजकोट स्थित डीजल इंजन, ट्रैक्टर और अन्य इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स की भारतीय मैन्युफैक्चरर कंपनी फील्डमार्शल पी.एम. डीज़ल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 15 एचपी और 18 एचपी कैटेगरी में भारत के पहले एआरएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया) मंजूर ‘ट्रेम वी’ अनुरूप सिंगल सिलेंडर डीजल इंजन लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कंपनी की छह दशकों से अधिक की इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की यात्रा में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। 


लॉन्च के बारे में बात करते हुए फील्डमार्शल पी.एम. डीज़ल्स के डायरेक्टर श्री ऋषि पटेल ने कहा, “हमारे ट्रेम वी इंजन प्लेटफॉर्म का विकास फ़ील्डमार्शल की इंजीनियरिंग क्षेत्र की यात्रा में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। छह दशकों से अधिक समय से, हमारा ध्यान वास्तविक ऑपरेटिंग परिस्थितियों के अनुरूप विश्वसनीय प्रोडक्ट्स विकसित करने पर रहा है। अराई ट्रेम वी अनुरूप हमारे 15 एचपी और 18 एचपी सिंगल सिलेंडर इंजनों का लॉन्च और इस टेक्नोलॉजी से संबंधित हमारे कई नेशनल पेटेंट फाइलिंग्स, स्वदेशी भारतीय इंजीनियरिंग की बढ़ती क्षमता को दर्शाते हैं।”



कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी के लिए विकसित किए गए इन नेक्स्ट जनरेशन इंजनों में फ़ील्डमार्शल की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता के साथ क्लीनर टेक्नोलॉजी, ईंधन दक्षता, टिकाऊपन और कॉम्पैक्ट इंजीनियरिंग को जोड़ा गया है।  यह लॉन्च स्वदेशी टेक्नोलॉजी के विकास, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के प्रति फ़ील्डमार्शल की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, साथ ही कंपनी को उन्नत इंजनों, ट्रैक्टर, कृषि मशीनीकरण और एलाइड इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में ग्रोथ के अगले चरण के लिए और मजबूत स्थिति में रखता है।



नए इंजनों में स्वदेशी रूप से विकसित ईजीआर सिस्टम दिया गया है, जो क्लीनर एमिशन और स्मूथ ऑपरेशन में मदद करता है और साथ ही नवीनतम ट्रेम वी एमिशन आवश्यकताओं का पालन करने में सक्षम बनाता है। फ़ील्डमार्शल ने अपनी ट्रेम वी इंजन टेक्नोलॉजी से संबंधित भारत में कई नेशनल पेटेंट भी फाइल किए हैं, जो स्वदेशी आरएंडडी, इंजीनियरिंग डेवलपमेंट और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के निर्माण पर कंपनी के बढ़ते ध्यान को दर्शाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here