Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

मवाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम और एसएसपी ने सुने फरियादियों के शिकायती पत्र



नित्य संदेश ब्यूरो

मवाना। तहसील मवाना सभागार में शनिवार 03 अक्टूबर को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।


समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान फरियादियों द्वारा राजस्व, पुलिस, विकास, पूर्ति एवं विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की गईं।जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मवाना, तहसीलदार मवाना सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here