Breaking

Your Ads Here

Friday, October 2, 2026

15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर बरामदगी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना लोहियानगर पर दर्ज मु0अ0सं0 628/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम में वांछित अभियुक्त फिरोज पुत्र वशीर निवासी जाकिर कॉलोनी, थाना लोहियानगर को 03 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर चेक पोस्ट सौंदा, थाना निवाड़ी क्षेत्र गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम निशानदेही पर असलहा बरामदगी के लिए उसे ग्राम बजौट, थाना लोहियानगर क्षेत्र में अंडरपास के पास ले गई। इसी दौरान अभियुक्त ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में फिरोज घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीएल शर्मा अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में थाना लोहियानगर पर मु0अ0सं0 694/2026 दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बता दें, 11 सितंबर 2026 को सोनू मलिक ने तहरीर देकर बताया था कि अभियुक्तों ने उसके भाई हारुन पर अवैध असलहे से फायरिंग की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। तभी से फिरोज की तलाश की जा रही थी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here