Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 4, 2026

सपा ने मनाया 'वोट बचाओ-संविधान बचाओ' दिवस



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आज प्रदेशव्यापी 'वोट बचाओ, संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ और पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलितों का सम्मान बचाओ दिवस' के तहत मेरठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित गांधी पार्क में रामधुन गाई और राष्ट्रगान 'जन गण मन' का गायन किया। इस दौरान देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के त्यागपत्र की मांग की गई और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ गांधी पार्क में एक पौधा भी लगाया गया। इस अवसर पर सपा पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी, शहर विधानसभा अध्यक्ष शाहिद पहलवान, पूर्व पार्षद एवं समाजवादी बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संगीता राहुल, महानगर उपाध्यक्ष संजय यादव, रिजवान कुरैशी, पूर्व प्रचार मंत्री बिलाल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष सरफराज कुरैशी, युवा नेता अर्सलान खान, विधानसभा सचिव आबाद खान, विवेक यादव, सोहेल सैफी, बिलाल मलिक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here