Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 4, 2026

'द चेस मास्टर्स' में 30 स्कूलों के 150 से अधिक छात्रों ने दिखाया दम



सूरज कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ सम्राट द्वारा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के सहयोग और अनप्रिडिक्टेबल नाइट चेस एकेडमी के संयोजन में अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 'द चेस मास्टर्स' रविवार को उत्साह के साथ संपन्न हुई। इसमें मेरठ व आसपास के 30 विद्यालयों के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।


प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 के साथ अंडर-09 सब कैटेगरी और बालिका वर्ग में मुकाबले हुए।

विजेता -
अंडर-11 मिक्स: अरहम जैन, स्वर्णिम चौधरी, ग्राविक एरोन
अंडर-11 गर्ल्स: अनिका गोयल, वामिका कंठ, तनिष्का मगरैया
अंडर-09: अव्या मिश्रा, अग्रिम जैन, पर्व गोयल
अंडर-14 मिक्स: अभ्रनील डे, हार्दिक कन्याल, अक्ष गोयल
अंडर-14 गर्ल्स: ऐशिनी जैन, समीक्षा चौरसिया, आन्या जैन
अंडर-17 मिक्स: आर्यमान राजवंशी, जपेश चौधरी, दुर्वा जैन
अंडर-17 गर्ल्स: आराध्या शर्मा, परिशी जैन, वर्षिका



सबसे कम उम्र के प्रतिभागियों में हृधान गोयल, कनव गोयल को Best Youngest Boys और इशानी सिंघल, आक्शी को Best Youngest Girls का पुरस्कार मिला।



रोटरी क्लब मेरठ सम्राट के अध्यक्ष गौरव बंसल ने कहा कि शतरंज बच्चों में धैर्य, अनुशासन और रणनीतिक सोच विकसित करता है। आयोजन में जीडी गोयनका की प्रधानाचार्या स्वीटा ओझा और चेस एकेडमी इंचार्ज आरात्रिका सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन पर विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here