Breaking

Your Ads Here

Monday, October 12, 2026

कीर्ति शेरावत बनीं ‘मिस फेस ऑफ सिटी मेरठ 2026’


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। एम.एल. फिल्म प्रोडक्शन द्वारा ‘मिस्टर एंड मिस फेस ऑफ सिटी मेरठ 2026’ एवं ‘इंडिया रनवे कॉट्योर सीजन-3’ का आयोजन ग्रैंड व्यू रिजॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम में निशा मौर्य (मिस यूनिवर्स) और अमित गर्ग ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में कीर्ति शेरावत ने ‘मिस फेस ऑफ सिटी मेरठ 2026’ का खिताब अपने नाम किया, जबकि गौरी सिंह (गाजियाबाद) रनर-अप रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद शाहिद (वरिष्ठ समाजसेवी), सरताज गाजी (समाजसेवी), तनवीर चौधरी (डायरेक्टर, तनवीर फार्म) और जीतू सिंह नागपाल (अध्यक्ष, मेरठ व्यापार मंडल) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ समाजसेवी शालू शर्मा, शिखा बंसल, बुद्ध प्रकाश भगत और अनिल कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम में फैशन डिजाइनर संदीप गोस्वामी, समीर पॉल, जी.टी.आर., मोहम्मद वसीम (स्टाइलिस्ट), ए.जी.एस. ग्रुप और मोहम्मद साकिब सहित फैशन एवं ग्लैमर जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

इस आयोजन में डी.ओ.पी. विशाल खरवार, मोहम्मद वसीम, आराध्या वर्मा, अनुज ठाकुर, इन्फ्लुएंसर खुशबू, इन्फ्लुएंसर नैन्सी, इन्फ्लुएंसर बॉबी किशोर, इन्फ्लुएंसर हर्षिता, अब्बास आरफी, प्रीति सिंह, अनामिका, अभिषेक और माइकल टिशावर्ड सहित कई प्रतिभागियों एवं सहयोगियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम का उद्देश्य फैशन, मॉडलिंग और रैंप वॉक के क्षेत्र में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उन्हें अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर देना रहा। आयोजन में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फैशन जगत से जुड़े लोगों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
आयोजक: रोहित कुमार लिसाडी डायरेक्टर एम.एल. फिल्म प्रोडक्शन रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here