Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 15, 2026

अपहरण कांड का 12 घंटे में खुलासा, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना पुलिस ने अपहरण की घटना का 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी अभियुक्त एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन नामक संस्था से जुड़े हैं।


वादी छिन्दा सिंह निवासी ग्राम कुण्डा ने तहरीर दी थी कि बिना नंबर की बोलेरो में सवार 3 अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और चाचा को फोन कर फिरौती मांगी, न देने पर एनकाउंटर व जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर थाना परीक्षितगढ़ पर मु.अ.सं. 342/2026 धारा 140(2)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 


एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोनू निवासी झब्बापुरी, आशीष निवासी गेसूपुर, मुरसलीम निवासी झब्बापुरी, इकबाल व फिरोज निवासी लूबक्सर को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो नियो कार, 05 मोबाइल फोन, 02 आईडी कार्ड और 01 वॉकी-टॉकी बरामद हुई है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here