Breaking

Your Ads Here

Friday, October 9, 2026

1 नवंबर को CCSU में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, सचिव ने मीडिया के साथ की बैठक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 1 नवंबर 2026 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर लगाया जाएगा। 


शिविर जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा-द्वितीय की अध्यक्षता में होगा। इसको लेकर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य गरीब, वंचित, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और श्रमिकों को उनके विधिक अधिकारों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला, पीएम आवास, श्रमिक पेंशन का लाभ पहुंचाना है। सचिव ने मीडिया से शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लोगों तक जानकारी पहुंचाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here