Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 15, 2026

निजी वाहनों के लिए नई पंजीयन श्रृंखला UP15-FK 17 सितम्बर से शुरू, VIP नंबरों की ई-नीलामी भी शुरू

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जनपद में निजी (Non-Transport) श्रेणी के वाहनों के पंजीयन हेतु नवीन पंजीयन श्रृंखला "UP15-FK" 17 सितम्बर, 2026 से प्रारम्भ की जा रही है। उक्त तिथि से निजी श्रेणी के समस्त नवीन वाहनों का पंजीयन UP15-FK श्रृंखला में किया जाएगा।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मेरठ कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पत्रांक- 1240 / सां0प्र0 / प्रेस विज्ञप्ति / 2026 के अनुसार उक्त श्रृंखला के VIP / Choice (Fancy) पंजीयन नंबर भी 17 सितम्बर, 2026 से भारत सरकार के VAHAN Fancy Number Portal पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन ई-नीलामी (e-Auction) हेतु उपलब्ध रहेंगे।

इच्छुक नागरिक https://vahan.parivahan.gov.in पर VIP / Choice (Fancy) fancy पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी इच्छित पंजीयन संख्या हेतु बोली लगा सकते हैं। VIP / Choice (Fancy) पंजीयन संख्याओं का आवंटन भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित नियमों, शर्तों एवं निर्धारित शुल्क के अनुसार पूर्णतः ऑनलाइन एवं पारदर्शी ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाएं फेसलेस एवं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हैं। वाहन स्वामी एवं वाहन विक्रेता पंजीयन संबंधी समस्त कार्यवाही विभागीय पोर्टल के माध्यम से समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। आमजन से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की जानकारी केवल परिवहन विभाग के अधिकृत पोर्टल अथवा कार्यालय से ही प्राप्त करें तथा किसी अनधिकृत व्यक्ति अथवा माध्यम से संपर्क न करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here