नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में आयोजित 14 दिवसीय सॉफ्ट टॉय मेकर & सेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 30 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
अपने संबोधन में रमेश जोशी व माधुरी शर्मा ने कहा कि कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने तथा अन्य लोगों को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन रमेश जोशी एवं माधुरी शर्मा ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक दिनेश शर्मा ने प्रतिभागियों को आधुनिक सॉफ्ट टॉय मेकर & सेलर व्यवसाय प्रबंधन एवं स्वरोजगार से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा सभी 30 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यालय सहायक श्री ओम विकास, रोहित यादव, सविता, रजनी, मीनाक्षी, पूनम, अमृता सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल स्वरोजगार की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
संस्थान द्वारा आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी:
वुमेंस टेलर प्रशिक्षण बैच के लिए 25 सितंबर 2026 से पंजीकरण प्रारंभ होगा। इस प्रशिक्षण के लिए आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष तथा मेरठ जनपद का निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), मेरठ से संपर्क कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment