नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार यह अदालत शनिवार, 12 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे, डिस्कॉम मुख्यालय, ऊर्जा भवन, मेरठ के सभागार में आयोजित होगी। इस अदालत में सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों की पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर वर्तमान नियमों के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की एक विशेष पहल है, जिसके तहत सेवानिवृत्त कर्मियों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। डिस्कॉम प्रशासन ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी शिकायत से संबंधित समस्त आवश्यक अभिलेखों/दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित हों।

No comments:
Post a Comment